यूपी: घर में सो रहे परिवार पर धारदार हथियार से हमला

ख़बरें अभी तक। आजमगढ़ जिले में घर में सो रहे एक परिवार पर हमलावरो ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गयी वहीं उसकी पत्नी और पुत्री घायल हो गई। सभी घायलो का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी राम सरित अपने घर पर अपने परिवार के साथ सो रहा था कि तभी धारदार हथियार से लैस हमलावरों ने उसके घर पर हमला बोल दिया। इस हमले में जहां राम सरित की मौत हो गयी, वहीं उसकी पत्नी और पुत्री घायल हो गए।

घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गये। चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद एसपी ग्रामीण सहित भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी। एसपी ग्रामीण का कहना है कि मृतक की पुत्री से हमलावर के पुत्र के सम्बन्ध थे जिसकी एक वर्ष पूर्व मृतक ने हत्या कर दी थी। इस मामले में मुकदमा नही दर्ज कराया गया था। इसी रंजिश को लेकर यह घटना हुई है। इस मामले में लड़की की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिएपु लिस टीम लगायी गयी है।