जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वेद सिंह मलिक का निधन

ख़बरें अभी तक। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वेद सिंह मलिक का देर रात निधन हो गया। देव सिंह मलिक गुरुग्राम के मेदान्ता अस्पताल में भर्ती थे।

वेद सिंह मलिक 1987 में विधायक चुनकर आए थे। वह देवीलाल सरकार में परिवहन मंत्री रहे थे। सोनीपत के केलाना हल्के से विधायक रहे थे जो कि बाद में परिसीमन के बाद गनौर में आ गया था। साल 2000 में वेद सिंह मलिक महज 740 वोटों से हार गए थे। बीते कुछ दिन पहले ही वो दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी में शामिल हुए थे।

कैलाना हलके से पूर्व विधायक रहे वेद सिंह मलिक ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत भी पंचायती चुनाव से की। 1987 में विधायक बनने के बाद उन्होंने प्लानिंग बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन के पद पर व बाद में चौ. देवीलाल की सरकार में बतौर परिवहन मंत्री जननायक के साथ काम किया। जेजेपी में आने से पूर्व वे इनेलो की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य थे।