कम्यूनिस्ट पार्टी से दलीप कायथ लड़ेगें मंडी लोकसभा का चुनाव

 ख़बरें अभी तक। मंडी लोकसभा चुनाव से कम्यूनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार दलीप कायथ कुल्लू में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अपने वादों पर खरा नहीं उतरी है। सांसद रामस्वरुप पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनका कार्यकाल असन्तोष जनक रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनता ने भाजपा को बड़ी उम्मीदों के साथ सत्ता पर काबिज किया था। लेकिन 1 साल बीत जाने के बाद भाजपा  का कार्यकाल निराशाजनक रहा है।

दलीप कायथ ने कहा कि आज भी हिमाचल प्रदेश के दूरदराज क्षेत्र सड़क, बिजली, पानी की सुविधा से जूझ रहे हैं। वहीं प्रदेश के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों सहित पैरामेडिकल स्टाफ की भी काफी कमी चल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने बड़े-बड़े अरबपतियों के कर्ज को तो माफ कर दिया। जबकि छोटे स्तर पर कर्जा लेने वाले व्यवसाय व किसानों को आज भी महंगे ब्याज पर ऋण दिया जा रहा है। जिससे पूरे भारतवर्ष में हर साल हजारों किसानों को आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ रहा है। दलीप कायथ ने कहा कि सरकार की इन्हीं कमियों को लेकर जनता के बीच जाया जाएगा तथा पार्टी के लिए लोगों का समर्थन भी जुटाया जाएगा।