जानिए तिल के तेल के फायदे………..

ख़बरें अभी तक। तिल के तेल में विटामिन ई और बी होते है। इसलिए ये तेल हड्डियों की मजबूती से लेकर बालों ,स्किन, दांतों और तनाव दूर करने के लिए लाभदायक होता है। इस तेल में कैल्शियम,फ़ॉस्फोरस और न्यूट्रिएंट्स होते है। इसके शरीर में मालिश करने से गर्माहट पैदा होती है। इस तेल को खाने के लिए और दूध के साथ भी पिया जाता है। नवजात शिशुओं के लिए भी ये तेल काफी फायदेमंद होता है। नवजात शिशु के शरीर में इस तेल के मालिश करने से शिशु का शरीर तंदरुस्त रहता है।

तिल के तेल से जोड़ों का दर्द हो सकता है गायब :-  मालिश के लिए ये तेल सबसे बेहतर माना जाता है। इसके अलावा इस तेल का मालिश जोड़ो कि दर्द के लिए किया जाता है। अगर आप इस तेल से स्किन में मसाज करते है तो इसके इस्तेमाल से स्किन पे ग्लो आता है और स्किन में नमी रहती है। ब्रश करने के बाद तिल को चबाने या उसके तेल से दांतो में मसाज देने से दांत मजबूत रहते है। तिल में कुछ ऐसे तत्व और विटामिन पाए जाते हैं जो तनाव और डिप्रेशन को कम करता है। शरीर के किसी भी अंग की त्वचा के जल जाने पर, तिल को पीसकर घी और कपूर के साथ लगाने पर आराम मिलता है और घाव जल्दी भऱ जाता है। तिल के तेल के मालिश से मसल्स पुल होने से बचता है। तेल में कैल्शियम, आयरन, जिंक और सेलेनियम होता है जो मसल्स को एक्टिव रखता हैं।