कुछ लोगों के लिए परिवार ही पार्टी, प्रियंका के महासचिव बनने पर प्रधानमंत्री का तंज

ख़बरें अभी तक: कांगेस पार्टी में प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी ने तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस के लिए परिवार ही पार्टी है।  प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत संबोधित कर कहे थे। उन्होने कहा कि उनकी पार्टी लोकशाही के विश्वास करती है और उनके लिए देशहित सर्वोपरी है।

पीएम ने ये भी कहा कि बीजेपी के कांग्रेस मुक्त भारत का मतलब कांग्रेस कल्चर से मुक्ति है,क्योकि कांग्रेस की विचारधारा देशविरोधी है। साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि सिर्फ बीजेपी ही लोकतांत्रिक सिद्धांतों का पालन करने वाली पार्टी है। उनकी पार्टी में कोई भी फैसला इस बात से नहीं होता कि एक व्यक्ति या एक परिवार क्या चाहता है।

पीएम मोदी ने आज महाराष्ट्र के गढ़चिरौली समेत कई अन्य इलाकों के बीजेपी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। बीजेपी जहां प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में आने को बड़ी बात नही मान रही है, वही प्रियका का सक्रिय राजनीति में आना कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। यूपी में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। प्रियंका के जरिए कांग्रेस उत्तर प्रदेश की जनता का दिल जीतना चाह रही है।