हरियाणा: सर छोटू राम की जयंती में शामिल हुए हुड्डा

ख़बरें अभी तक। किसान यूनियन पानीपत द्वारा आज सर छोटू राम जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने छोटू राम की मूर्ति पर फूल माला अर्पित की और सर छोटू राम को किसानों का हितैषी बताया। पूर्व मुख्यमंत्री ने उनको किसानों की समस्याओं को हल करने वाला महान इंसान बताया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सर छोटू राम जैसे लोग कभी कभी युग में पैदा होते हैं जो कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनते हैं।

सर छोटू राम गरीब किसान के घर पैदा हुए और मंत्री पद पर रहे और हमेशा ही किसानों की तकलीफों को दूर करने का प्रयास किया उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव कांग्रेस को कोई रणनीति बनाने की जरूरत नहीं हैं क्योकि  कांग्रेस पार्टी गरीबो, किसानों व् दुकानदारों की हितेषी पार्टी है और इसे आने वाले चुनाव में कोई भी रणनीति बनाने की जरूरत नहीं है।