इंडियन आर्मी बना रही है मुंबई के ये तीन बड़े पुल

खबरें अभी तक। भारतीय सेना हर स्थिती में अपने देशवासियों की मदद करने से पीछे नही रहती है , कैसी भी परिस्थिती हो सेना के जवान हमेशा अपना धर्म और फर्ज पूरे दिल से जोश और उत्साह के साथ निभाती है. लेकिन एस बार सेना ने कुछ ऐसा काम किया है जिसे सुन कर आप भी भारतीय सेना को सलाम करते पीछे नहीं हटेंगे. दरअसल आर्मी के जवानों ने मुंबई में एक ओवर ब्रिज बनाने में मजदूरों की मदद की और कम समय में ही आधें से अधिक काम खत्म भी कर दिया.

आर्मी की ओर से मुंबई में तीन बड़े रेलवे ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है और खास बात है कि इनके लिए इस्तेमाल होने वाला मैटिरियल बॉर्डर के विवादित क्षेत्र दोकलम से लाया जा रहा है। दोकलम पर चीन और भारत के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और भारतीय सेना वहां इस्तेमाल करने वाले पत्थरों को इन पुलों पर भी लगा रही है।