इस लड़की ने प्रेमी से किया ऐसा मज़ाक की आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे

खबरें अभी तक। लड़का जब घर में दाखिल हुआ तो जमीन खून से सनी थी। सामान बिखरे पड़े थे और गर्लफ्रेंड कहीं नजर नहीं आ रही थी।जैसे ही वह बाथरूम में दाखिल हुआ, गर्लफ्रेंड की खून से लथपथ बॉडी जमीन पर पड़ी थी। यह सब देख उसके होश उड़ गए, उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह करे तो क्या करे।

कभी गर्लफ्रेंड के शरीर से लिपट रहा था, तो कभी भागकर बाहर जा रहा था। पॉकेट से फोन निकाला फिर भी किसी को कॉल करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा।

तभी लड़की हंस पड़ी। लड़की को जिंदा देख वह चौंककर उठ खड़ा हुआ। फिर लड़की ने उसे बताया कि यह सब मजाक था। उसने कहा कि वह देखना चाहती थी कि अगर उसे कभी कुछ हो गया तो उसका ब्वॉ़यफ्रेंड क्या करेगा।

ब्वॉयफ्रेंड को लड़की की यह हरकत बिलकुल पसंद नहीं आई। किसी को भी यह जानकर तकलीफ होगी कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसके इमोशन का इस तरह मजाक उड़ाया। लड़की ने वाकई हद पार कर दी। वीडियो में देखें कैसे उसने इस प्रैंक की तैयारी की और जब लड़का उसके फैलाए जाल में फंसा तब क्या हुआ..